रहस्यमय कहानियां । Top 10 best Mysterious Story In Hindi

नमस्कार दोस्तो , स्वागत है आप्का नई रहस्यमय कहानिया मे । आज ह्म Top 10 Mysterious story in hindi बतानॆ ज रहे है | अगर आपको ऎसी ही और मजेदार कहानी देखनी है , तो हमारी वेबसाइत् की अन्य पोस्त जरुर देखिएगा आपको निस्चित हि पसन्द आयेगा।

शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जिसने अपने जीवन में तथाकथित वास्तविक भूतहा कहानी ना सुनी हो. अपने बड़े-बुजुर्गों या अन्य परिवारजनों से आपने कुछ ऐसे किस्से जरूर सुने होंगे जिन्हें सुनने के बाद आपके भीतर थोड़ी बहुत जिज्ञासा और अत्याधिक भय या दहशत पैदा हो गई होगी,रहस्यमय कहानिया|

रहस्यमय कहानिया mysterious story in hindi
रहस्यमय कहानिया

Top 10 Mysterious Story in Hindi

कुछ विशेष स्थान भी ऐसे होते हैं जिन्हें आत्माओं का बसेरा माना जाता है, अभिभावक पहले ही अपने बच्चों को ऐसी जगहों से आगाह कर देते हैं. वैसे तो इस दुनियां में रहस्य और हॉरर से जुड़ी कहानियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन यहां कई स्थान ऐसे भी हैं जो कहानियां नहीं बल्कि असल में रूहों और पिशाचों का निवास स्थान हैं. 

बेरी पोमेरॉय का महल (टॉटनेस)

इस महल से जुड़ी कहावतों और कहानियों का संबंध चौदहवीं शताब्दी से है. ऐसा माना जाता है यहां दो बहुत लोकप्रिय महिलाओं, सफेद औरत और नीली औरत की आत्मा घूमती है. सफेद औरत मार्ग्रेट पोमेरॉय है. मार्ग्रेट की बहन उससे बहुत जलती थी. इसी जलन के कारण उसने मार्ग्रेट को कैद कर दिया था. कैद और भूख के कारण मार्ग्रेट की मृत्यु हो गई. वहीं नीली औरत कौन है यह अभी तक किसी को पता नहीं चला. लेकिन जो भी उस नीली औरत के पीछे जाता है वह कभी भी वापस नहीं आया| रहस्यमय कहानिया |

डोमिनिकन हिल (फिलिपींस)

लोगों का मानना है कि युद्ध के समय जो लोग मारे गए थे उनकी आत्माएं यहां भ्रमण करती हैं. वे घायल सैनिक या मरीज जो जीना चाहते थे वह आज भी इस स्थान पर रहते हैं. दरवाजों को जोर-जोर से खटखटाना, बर्तनों को तोड़ना और अजीब तरह से चिल्लाना यहां आत्माओं की पुष्टि करता है|

रहस्यमय कहानिया mysterious story in hindi

डएडिनबर्ग का महल (स्कॉटलैंड)

इस मध्ययुगीन महल के विषय में प्रचलित कहानियां भी अत्याधिक भयानक हैं. देखने में यह महल बहुत खूबसूरत और आकर्षक है. इसके आसपास की जगह भी देखने में बहुत सुंदर है. लेकिन इस सुंदरता के बीच मृत लोगों की आवाजें और चीखें हैं. प्लेग और अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के समय मरे लोगों की आत्माएं यहां घूमती हैं. कुछ लोग यहां कुत्तों की आत्माओं के होने की भी बात करते हैं| रहस्यमय कहानिया |

Best Horror Stories Book in Hindi and English :-

मोंट क्रिस्टो (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया का यह स्थान बेहद खतरनाक है. लोगों का मानना है कि यहां एक महिला की आत्मा रहती है. पति के मृत्यु के पश्चात मिसेज क्रॉली नामक यह महिला 23 वर्ष में मात्र 2 बार अपने घर से बाहर निकली. आज यह अपने घर में किसी को भी घुसने नहीं देती. विशेषकर अपने कमरे में वह हमेशा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती है. लाइटों का अपने आप जलना और बंद हो जाना इस मकान की एक सामान्य निशानी है. कुछ लोगों का कहना है कि जैसे ही वह उस कमरे में गए उनकी सांस अपने आप बंद होने लगी. लेकिन कमरे से बाहर आने पर उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक हो गया| रहस्यमय कहानिया |

एनशेंट रैम इन (इंगलैंड)

कब्रिस्तान के ऊपर बनी यह इमारत पूरी तरह आत्माओं के कब्जे में है. यहां अजीब सी आवाजें हर समय सुनाई देती हैं. घर में बदबू के साथ-साथ असाधारण वस्तुएं भी मिलती रहती हैं. ऐसा माना जाता है कि यहां हत्याएं होती थीं और बच्चों की बलि दी जाती थी|

हाइगेट सिमिट्री (लंदन)

यह स्थान लंदन का सबसे कुख्यात भूतहा जगह है. यहां सर कटी आत्माएं घूमती हैं. यह एक बहुत सुंदर और आकर्षक स्थान है. यहां आने वाले लोग इसकी कलाकारी के भी कायल हो जाते हैं. कार्ल मार्क्स को भी यहीं दफनाया गया था|

 स्क्रीमिंग टनल (ओंटारियो)

स्क्रीमिंग टनल का रहस्य नायग्रा फॉल्स से संबंधित सभी कहानियों में सबसे ज्यादा भयानक है. यह टनल नायग्रा फॉल्स को टोरंटो से जोड़ती है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस टनल में एक जलती हुई लड़की की आत्मा घूमती है. रात के समय वह इस टनल में बैठती है और माचिस से खुद को जलाकर पूरी रात चिल्लाती है|

Best Mystery Story in Hindi

ओहिओ यूनिवर्सिटी (अमेरिका)

इस यूनिवर्सिटी के ज्यादातर परिसर हॉंटेड माने जाते हैं. ब्रिटिश सोसाइटी फॉर फिसिकल रिसर्च का कहना है कि ओहिओ यूनिवर्सिटी दुनियां के सबसे हॉरर स्थानों में से एक है. विल्सन हॉल एक लड़की, जिसे सब चुड़ैल मानते थे, के कारण बहुत प्रसिद्ध हुआ था. वह लड़की अपने खून से इस हॉल की दीवारों पर असाधारण और रहस्यमयी कहानियां लिखने के बाद मर गई. वहीं वॉशिंगटन हॉल के विषय में ऐसा माना जाता है कि यहां उन खिलाड़ियों की आत्माएं घूमती हैं जो एक हादसे के अंदर मारे गए थे. कभी-कभार उन्हें बास्केटबॉल खेलते भी सुना जा सकता है|

वैसे तो भूत-प्रेतों वाली कहानियां सभी को बहुत रोमांचित करती हैं लेकिन अगर कभी यह कहानियां हकीकत का रूप ले लें तो कठोर से कठोर व्यक्ति भी कांपने लगता है। अगर कभी आपका सामना किसी भटकते प्रेत या आत्मा से हो जाए तो आपकी हालत क्या होगी, इस बारे में सोचकर ही सिहरन सी होने लगती है। रहस्यमय कहानिया |

किस्से कहानियों में तो आपने भूत-प्रेत या भटकती आत्माएं देखी होंगी लेकिन भारत में भी ऐसे कई स्थान हैं जहां आप भूलकर भी जाना पसंद नहीं करेंगे। ऐसे स्थान जो हजारों वर्षों से एक भयानक श्राप को झेल रहे हैं और जो पूरी तरह भटकती आत्माओं की चपेट में हैं। रहस्यमय कथा

Also Read:- Ajab Gajab Rahasya

भानगढ़ का किला (राजस्थान)

यूं तो भारत में ऐसे कई स्थान हैं जिन्हें आप हॉंटेड या भूतहा कह सकते हैं लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा भयानक है भानगढ़ का किला. इस किले के भूतहा होने पर अब किसी को कोई संदेह नहीं है। वैसे तो यह एक पर्यटन स्थल है लेकिन सरकार की ओर से भी यहां अंधेरा होने से पहले पर्यटकों के चले जाने की चेतावनी जारी कर दी गई है।

लोगों का मानना है कि बहुत समय पहले यहां रत्नावती नाम की बहुत सुंदर राजकुमारी रहती थी जिस पर काला जादू करने वाले तांत्रिक की कुदृष्टि थी। तांत्रिक ने अपने जादू से राजकुमारी को अपने वश में कर उसका शारीरिक शोषण किया. लेकिन एक दुर्घटना के चलते उस तांत्रिक की मृत्यु हो गई और आज भी उस तांत्रिक की आत्मा वहीं भटकती रहती है। तांत्रिक के श्राप के अनुसार वह स्थान कभी भी बस नहीं सकता. वहां रहने वाले लोगों की मृत्यु हो जाती है लेकिन उनकी आत्मा को मुक्ति नहीं मिलती। रहस्यमय कहानिया |

दुमास बीच (गुजरात)

इस बीच पर हिंदुओं के शवों का दाह-संस्कार किया जाता है. यहां कई बार असाधारण और हॉरर गतिविधियां महसूस की गई हैं। यहां आने वाले लोगों को अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती हैं जबकि आस-पास कोई नहीं होता. ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में हर ओर मरे हुए लोगों की उपस्थिति रहती है।

रामोजी फिल्मसिटी (हैदराबाद)

यह स्थान कुख्यात और अमानवीय सैनिकों का कब्रिस्तान है। यहां उनकी आत्मा आज भी भटकती है। मृत सैनिक यहां आने वाले लोगों को बहुत परेशान करते हैं। कई बार लाइटमैन और कैमरा मैन गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. स्थानीय लोग यहां आने से घबराते हैं लेकिन व्यवसाय को हानि ना पहुंचे इसीलिए आत्माओं की कहानियों को निराधार बताता जाता रहा है। रहस्यमय कहानिया |

राज किरन होटल (मुंबई)

लोनावला, मुंबई स्थित राज किरन होटल में एक कमरा आत्माओं की चपेट में है। जिन लोगों ने वहां रहने की हिम्मत दिखाई है उनका कहना है कि रात के समय कोई उनकी चादर खींचता है और अजीबोगरीब आवाजें निकालता है. कभी-कभार उन्हें घायल करने की कोशिश भी की गई है।

सवॉय होटल (मसूरी)

अंग्रेजी शासन काल में इस होटल में एक ब्रिटिश लड़की की हत्या की गई थी जिसकी आत्मा आज भी अपने हत्यारे को ढूंढ़ रही है। इस स्थान को सीरियल किलिंग से भी जोड़कर देखा जाता है लेकिन अधिकांश लोगों का मानना है कि इन हत्याओं के पीछे उसी लड़की लेडी ऑर्मे का हाथ है।

शनीवारवाडा किला (पुणे)

जब पश्चिम भारतीय प्रांत पर पेशवाओं का अधिकार था उस समय पेशवाओं के उत्तराधिकारी नारायण नामक बालक की उसके चाची के आदेशानुसार हत्या करवा दी गई थी। अपनी जान बचाने के लिए नारायण पूरे महल में घूमता रहा लेकिन फिर भी उसके हत्यारों ने उसे ढूंढ़ कर मार डाला। वह अपने चाचा को आवाज लगाता रहा पर कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। स्थानीय लोगों ने आज भी कई बार उसकी कराहने की आवाजें सुनी हैं। चांदनी रात में वह जगह और अधिक भयानक हो जाती है। रहस्यमय कहानिया |

डॉ हिल्स (पश्चिम बंगाल)

इस घने जंगल में ना जाने कितनी ही हत्याएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार यहां अजीबोगरीब चीजें महसूस की हैं। विक्टोरिया ब्वॉयस स्कूल में छुट्टियों के दिनों में हलचल और लोगों की आत्माओं की उपस्थिति दर्ज की गई है।

डिसुजा चाल (मुंबई)

माहिम, मुंबई में स्थित डिसुजा चॉल के पास एक कुआं है. कहा जाता है कि इस कुएं में पानी भरते हुए एक महिला डूब कर मर गई थी। आज भी उस महिला की आत्मा उस कुएं और चॉल में घूमती है। वह किसी को परेशान नहीं करती लेकिन उसे अभी तक मुक्ति नहीं मिल पाई है। रहस्यमय कहानिया |

आशा करते है कि आप्को यह पोस्ट रहस्यमय कहानिया पसन्द आयी होगी, अगर हा तो अप्ने दोस्तो और परिवार के साथ शेयर जरुर करियेगा ।

If you like this post please share this post with the friends and family, also bookmark if you like this website. Comment down below your experiences and opinion, we would love to know.

इस Mysterious story in hindi ( रहस्यमय कहानी ) लेख में चित्रित कहानी, सभी नाम, पात्र और घटनाएं काल्पनिक (may be) हैं। वास्तविक व्यक्तियों (जीवित या मृत), स्थानों, इमारतों और उत्पादों के साथ कोई पहचान का इरादा नहीं है या अनुमान लगाया जाना चाहिए।